नैनीताल में भारी बर्फ़बारी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_5.html
नैनीताल | नैनीताल
में इस साल की पहली बर्फबारी हुई। बुधवार को दिनभर बादल छाये रहे और तापमान में
भारी गिरावट दर्ज की गई। तापमान गिरने से शाम को अंधेरा होते ही सीधे बर्फ गिरनी
शुरू हो गई। हालाकि बर्फबारी हल्की रही और इस दौरान जबर्दस्त हवाएं भी चलती रही।
बर्फबारी होते ही सैलानी भी सड़कों पर उतर आये और सैलानियों ने बर्फबारी का जमकर
लुत्फ उठाया। नैनीताल शहर के निचले इलाकों की अपेक्षा उंचाई वाले इलाकों में
बर्फबारी कुछ अधिक रही। बर्फबारी के बाद शहर में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है।
नैनीताल के अलावा आस पास के पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है।

