इराक़: आतंकी हमलों में 26 हताहत और कई घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/26.html
इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत के सामर्रा शहर में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग हताहत और कई अन्य घायल हो गए हैं।
न्यूज़ एजेंसी के अनुसार इराक़ के एक सुरक्षा सूत्र ने बताया है कि एक मार्टर गोले के हमले और अलग अलग चार आतंकवादी हमलों में हुए विस्फोटों के कारण कम से कम 26 लोग मारे गए और अन्य घायल हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि सामर्रा में हुए आतंकवादी हमले में मरने और घायल होने वालों का अभी सही संख्या पता नहीं चल सका है।
मिली सूचना के अनुसार इस आतंकवादी हमले के बाद से क्षेत्र के तमाम स्कूलों को बंद कर दिया गया है जबकि सामर्रा और उसके आसपास के क्षेत्रों के स्कूल 90 दिनों की लंबी छुट्टियों के बाद खुले थे।
इसके अलावा गुरुवार को इराक़ी सुरक्षा बलों और तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के बीच उत्तरी सामर्रा से 40 किलोमीटर दूर भीषण झड़पें जारी हैं इन झड़पों में अबतक अधिक संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं।

