aajtaktimes

26 जनवरी को घाटी के स्कूलों में नहीं होगा जश्न !

जम्मू। जम्मू के सीमावर्ती इलाकों में 26 जनवरी के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। इन इलाकों में सिर्फ तिरंगा फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी बॉर्डर से 5-6 किलोमीटर दूर बड़े स्कूलों में ही होंगे।
सीमा से सटे इलाकों के छोटे स्कूलों में कोई कार्यक्रम नहीं होगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान से लगातार फायरिंग और सीजफायर उल्लंघन हो रहा है। इसी वजह से सुरक्षा एजेंसियां कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती जिससे लोग किसी बड़ी आफत में फंस जाएं।
गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भी भारत आ रहे हैं ऐसे में आतंकी हमले का खतरा भी मंडरा रहा है। कश्मीर पहले ही आतंकियों के निशाने पर है ऐसे में एहतियातन स्कूलों के लिए ये अहम फैसला लिया गया है |

Related

news 9216750661663873508

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item