aajtaktimes

घट गई अरविंद केजरीवाल की संपत्ति, बढ़े केस

नई दिल्ली। आप नेता अरविंद केजरीवाल ने आज नई दिल्ली से अपना पर्चा भर दिया है। केजरीवाल मंगलवार को ही नामांकन दाखिल करने वाले थे, लेकिन रोड शो में जुटी भीड़ की वजह से वो लेट गए। जिसके बाद केजरीवाल ने आज पर्चा भरा। पर्चा भरने के दौरान केजरीवाल ने अपनी कुल संपत्ति ब्योरा दिया।
केजरीवाल की कुल चल संपति 2 लाख 26 हजार है, जबकि उनकी पत्नी 15 लाख 28 हजार। वहीं उनकी बेटी के नाम से 15 हजार रुपए हैं। अचल संपति की बात करें तो अरविंद के नाम 92 लाख की संपति है वहीं उनकी पत्नी के नाम 1 करोड़ की प्रॉपर्टी है। उनकी पत्नी पर 41 लाख लोन भी है।
लोकसभा चुनाव के बाद केजरीवाल की संपति करीब 2 लाख रुपए घट गई है जबकि उनके ऊपर कई केस चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उनके ऊपर 8 केस थे जो अब बढ़कर 10 हो गए हैं |

Related

news 1767477836797619139

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item