aajtaktimes

UP के पूर्व DGP बृजलाल BJP में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीजेपी अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है, इसमें आज दो बड़े नाम और जुड़ गए हैं। पूर्व डीजीपी बृजलाल और डीआईजी ज्ञान सिंह ने पार्टी की सदस्यता ले ली है। मायावती की सरकार के दौरान बृजलाल डीजीपी थे।
बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि उन्होंने बीजेपी को इसलिए चुना क्योंकि मैं मोदी से प्रभावित था। उन्होंने भी बहुत संघर्ष किया है और मैंने भी जीवन में बड़ा संघर्ष किया।
बृजलाल ने कहा कि जैसे मोदी एक चाय वाले से इस मुकाम तक पहुंचे। मैं उनके जीवन से काफी प्रभावित हुआ और मैं भी देश के लिए कुछ करना चाहता हूं, इसलिए बीजेपी में आने का फैसला किया |

Related

u.p 4107694350826735286

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item