aajtaktimes

हैपी वोटर डे पर सजायी रंगोली

जौनपुर । आगामी 25 जनवरी  को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को मोहम्मद हसन कालेज के प्रागण में हैपी वोटर डे 25 फीट गुणे 15 फीट में रंगोली सजाई गयी। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा बनायी गयी रंगोली को लोगों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुहास एल वाई एवं पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार की अध्यक्षता में गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्हे बच्चों ने मददाता जागरूकता का स्टीकर लगाकर आकर्षण का केन्द्र रहे। इस मौके पर मोहम्मद हसन डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ0 अब्दुल कादिर खान , इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ0 नासिर खान , जनक कुमारी के प्रधानाचार्य, डा0 जंग बहादुर यादव, डा0 उदय राज सिंह प्रधानाचार्य नगर पालिका इण्टर कालेज , लायस क्लब के अध्यक्ष मो0 मुस्तफा, डा0 जान्ह्वी श्रीवास्तव, डा0 अजय सिंह सहित अध्यापक छात्र-छात्राए उपस्थित रहे। 

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item