aajtaktimes

गुजरात में स्वाइन फ्लू से एक दिन में 5 की मौत

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में स्वाइन फ्लू लगातार अपने पैर पसार रहा है। गुजरात में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। गुजरात में स्वाइन फ्लू से एक दिन में 5 लोगों की मौत हो गई है, इनमें से 4 की मौत कल दिन में हुई थी, जबकि एक शख्स की मौत रात को हुई थी।
जनवरी में गुजरात में स्वाइन फ्लू से अबतक 15 लोगों की मौत चुकी है। राजस्थान में स्वाइन फ्लू से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू से 5 लोगों की मौत हो चुकी है, और एक संदिग्ध मामला भी सामने आया है।
दिल्ली में एच1एन1 वायरस के 18 नये मामलों की पुष्टि होने से इस मौसम में अब तक दर्ज स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है। दिल्ली- एनसीआर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। इससे निपटने वाली प्रमुख दवा -टेमीफ्लू देने का निर्णय लिया गया है। इससे पीड़ित और संभावित मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अभी तक यह दवा स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से मुहैया कराई जाती थी।

Related

news 7824322716271738365

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item