aajtaktimes

दिल्ली चुनाव : किरण बेदी BJP में शामिल, लड़ेगी चुनाव

नई दिल्ली | अन्ना हजारे के जनलोकपाल के गठन के लिए आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन करने वाली दिल्ली पुलिस की पूर्व अधिकारी किरण बेदी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। इसी के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया।
पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ किरण बेदी बीजेपी दफ्तर पहुंची और यहां उनके बीजेपी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की गई। शाह के साथ अरुण जेटली, हर्षवर्धन, दिल्ली बीजेपी प्रभारी प्रभात झा और सतीश उपाध्याय भी मौजूद थे।
अमित शाह ने किरण बेदी को गुलदस्ता भेंटकर पार्टी में शामिल किया। काफी समय से बेदी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगती रही हैं। उन्हें अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पार्टी का चेहरा बनाने की मांग भी बीजेपी में उठती रही है। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि पार्टी में किरण बेदी का स्वागत है।
इस मौके पर किरण बेदी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी की आभारी हूं। राजनीति में पीएम का आशीर्वाद लेकर आई हूं। मोदी के नेतृत्व से प्रेरित हूं और मोदी के नेतृत्व में भरोसा जगा है। मैंने खुद को देश को समर्पित किया है। मैं 40 साल से देश सेवा में हूं। अब मैं अपने आपको दिल्ली को समर्पित करूंगी। मैंने हजारों लोगों को सिखाया और उनसे सीखा भी है। अब मैं मिशन मोदी में जुट गई हूं। दिल्ली को देश ही नहीं दुनिया का दिल बनाना है।

वहीं आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि मैं हैरान हूं कि किरण बेदी ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन राजनीतिक पार्टी के गठन के कारण छोड़ दिया था। खैर ये उनकी व्यक्तिगत इच्छा है। उन्हें अपनी मर्जी से किसी भी पार्टी में जाने का अधिकार है।

Related

news 8479840010033249018

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item