aajtaktimes

मनचलों ने महिला HELP LINE पर ही भेजा अश्लील विडियो

चंडीगढ़। हरियाणा में छेड़छाड़ और उत्पीड़न के मामले आए दिन सुनने मिलते हैं लेकिन इस बार शरारती तत्वों ने महिला पुलिस के हेल्प नंबर पर ही अश्लील सामग्री ही भेज दी। रोहतक पुलिस ने रोहतक जिला पुलिस महिला हेल्प नंबर पर अश्लील फोटो व वीडियो भेजने का एक मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार महिला सेल की तरफ से शिकायत मिली कि महिला हेल्प नंबर पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजी है। ये नंबर छेड़छाड़ व उत्पीड़न के मामले बढ़ते देख एसपी रोहतक ने एक सप्ताहभर पहले ही जारी किया था। यह नंबर नरेश निवासी मनसा पंजाब का है। फिलहाल पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पता सही है या गलत।

Related

news 7110479173371784375

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item