मुलायम की साइकिल छोड़ अनुराधा BJP में गईं
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/bjp_24.html
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में दूसरे दलों के नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। आज समाजवादी पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।
अनुराधा चौधरी ने यहां बीजेपी के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन और संजीव कुमार वालियान मौजूद थे।
सपा में जाने से पहले अनुराधा अजीत सिंह की राष्ट्रीय लोकदल में महासचिव थीं। वो अजीत सिंह की करीबी नेताओं में से थीं। लेकिन जनवरी 2012 में अनुराधा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई हैं। लेकिन सपा में उनकी पारी 2 साल ही चली।

