aajtaktimes

बिहार में लालू-नीतीश का गठबंधन 'अपवित्र': शाह

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लालू और नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की राजनीति में 'अपवित्र' और 'अनैतिक' गठबंधन आकार ले रहा है। लेकिन इस गठबंधन से यहां की जनता इत्तेफाक नहीं रखती।
बीजेपी अध्यक्ष शाह ने जेडीयू-आरजेडी गठबंधन को 'अपवित्र' करार देते हुए कहा कि नीतीश और लालू का मिलन अपवित्र है। अपवित्र इसलिए कि इन दोनों ने सालों तक एक दूसरे के खिलाफ राजनीति की और अब दोनों अपने निजी स्वाोर्थ के लिए एक मंच पर आ गए हैं। शाह ने कहा कि जनता परिवार से 'जनता' निकल गई है, सिर्फ 'परिवार' बचा है।
शाह ने पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बीजेपी ने बिहार में 75 लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, जबकि देश के लिए यह लक्ष्य 10 करोड़ का है। अमित शाह ने कहा कि बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन टूटने के बाद एक बार फिर बिहार में जंगल राज कायम हो गया है, जिससे यह साबित होता है कि बिहार में बीजेपी के कारण ही लोगों को सुशासन का एहसास हुआ था।
बिहार विधानसभा चुनाव में नेतृत्व के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी तक पार्टी में इसको लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है और यह काम पार्टी के संसदीय बोर्ड का है। शाह ने इस दौरान बिहार में बीजेपी की 185 सीटों पर जीत का दावा किया।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के संबंध में बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता बिहार का विकास है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में जितने भी वादे लोगों से किए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए मोदी सरकार एक निश्चित रूपरेखा पर काम कर रही है।
काला धन वापस लाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस मामले में मोदी सरकार ने जो किया, पहले की किसी सरकार ने नहीं किया। इसके लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। शाह ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करना मोदी सरकार की जीत है।

Related

news 1310168320447687293

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item