aajtaktimes

इंस्पेक्टर ने मेरा रेप करने की कोशिश: सिपाही

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के आबकारी विभाग में तैनात एक ‘दबंग’ आबकारी इंस्पेक्टर के खिलाफ उसके सहकर्मी महिला सिपाही ने बलात्कार की कोशिश करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उसे घर पर बुलाकर रेप करने की कोशिश की। महिला का कहना है कि रेप में नाकाम होने पर आबकारी इंस्पेक्टर अब अपने रसूख और पैसे का इस्तेमाल करते हुए प्रताड़ित कर रहा है।
पीड़ित महिला आजमगढ़ जिले के आबकारी विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है। महिला के अनुसार, वह नगर क्षेत्र प्रथम में तैनात आबकारी निरीक्षक शंकर लाल के साथ उच्चधिकारियों के आदेशानुसार आबकारी टीम के साथ गश्त करती है। एक दिन ड्यूटी पूरी कर वह घर जा रही थी कि आरोपी इंस्पेक्टर ने सरकारी फाइलों के अधूरे कार्यों को पूरा करने के बहाने अपने आवास पर रात 8 बजे बुलाया।
पीड़ित महिला ने कहा कि जब वह इंस्पेक्टर के घर पहुंची तो इंस्पेक्टर ने घर का दरवाजा बंद कर अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो महिला सिपाही को छोड़कर आरोपी भाग गया। इस मामले को लेकर महिला ने मुख्यमंत्री से लेकर विभाग के उच्चअधिकारी से लेकर पुलिस के अधिकारीयों से न्याय की गुहार लगाई लेकिन पीड़िता को अभी तक न्याय नहीं मिल सका।

Related

u.p 7399930038216040226

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item