aajtaktimes

जम्मू में दिखे संदिग्ध,सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू। हीरानगर के हरिया चक गांव में कुछ लोगों ने आज सुबह 4 से 5 संदिग्धों को देखा। घना कोहरा होने के चलते वो इन्हें पहचान नहीं पाए। खबर मिलने के बाद पुलिस और सेना ने मिलकर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
जम्मू-पठानकोट हाइवे, दरिया ऊज समेत हीरानगर के उन तमाम रास्तों पर सेना और पुलिस तैनात है जो हाइवे से मिलते हैं। बताया जा रहा है कि कोहरे की आड़ में कुछ आतंकी घुसपैठ करने में कामयाब हो गए हैं। पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।


गौरतलब है कि पाक बॉर्डर पर भी पाक की तरफ से लगातार फायरिंग जारी है। फायरिंग की आड़ में आतंकी लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सेना के जवाब उनकी नापाक कोशिश का नाकाम कर रहे हैं।

Related

World 7688636909031541347

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item