aajtaktimes

नशे में प्रेमी जोड़े ने मचाया हंगामा

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में देर रात नशे में धुत्त एक प्रेमी जोड़े ने जमकर हंगामा मचाया। दरअसल ये प्रेमी जोड़ा फिल्मी स्टाइल में अपने प्रेम का इजहार कर रहा था। आसपास खड़े लोगों को ये नगावार गुजरा और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
सिविक सेंटर पार्क में देर रात पहुंचे प्रेमी जोड़े की हरकतें देख लोग भी हैरत में पड़ गए ।और सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने प्रेमी जोड़े को हिरासत में ले लिया, लेकिन युवक-युवती नशे में इस कदर धुत्त थे कि वे अपनी पहचान भी नहीं बता पाए।
लंबी चली पूछताछ के बाद पुलिस ने युवती की मां को खबर दी, जिसके बाद युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और युवती को अपने साथ घर ले गए। वहीं युवक को भी पूछताछ के बाद पुलिस ने हिदायत देते हुए छोड़ दिया।

Related

India 2287218515616782665

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item