aajtaktimes

आरा कोर्ट में बम लेकर आई महिला, ब्लास्ट में मौत


भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के आरा व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को हुए एक बम विस्फोट में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। मृतकों में पुलिस का एक जवान भी शामिल है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से घटना पर एक रपट मांगी है।
आरा (सदर) के अनुमंडल अधिकारी (एसडीएम) अनिल कुमार ने बताया कि इस घटना में घायल एक सिपाही अमित कुमार की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। मृतक महिला ही बम लेकर परिसर में दाखिल हुई थी और वह बम फट गया। मृतक महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पांडे ने कहा कि पुलिस ने महिला के शव के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
घटना के मुताबिक सुबह आरा सिविल कोर्ट में जब कैदियों से भरी गाड़ी पहुंची तब पहले से ही सुनियोजित बम ब्लास्ट को अंजाम दिया गया। इस विस्फोट में जिला बल का एक सिपाही अमित कुमार मारा गया वही एक महिला ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। ऐसा माना जा रहा है कि उसने खुद को इस हमले में उड़ा लिया है हालांकि पुलिस अधिकारी इस घटना की जांच के बाद ही कुछ बताने की बात कर रहे हैं। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि कोर्ट परिसर में धुंआ फैल गया। इस वजह से चश्मदीद भी कुछ नहीं देख पाए।
विस्फोट के होते ही जेल से कोर्ट लाया गया कुख्यात अपराधी लंबू शर्मा अपने एक अन्य साथी अखिलेश उपाध्याय के साथ फरार हो गया। ब्लास्ट के बाद कोर्ट में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। तकरीबन 20 लोग इस हमले में घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां से गंभीर रूप से जख्मी चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि विस्फोट का उद्देश्य कैदियों को भगाना था। विस्फोट करने के लिए कौन सी सामग्री इस्तेमाल की गई इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पटना से जोनल आई जी ए के आंबेडकर के अलावा एनआईए, एटीएस और फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से घटना पर एक रपट मांगी है।

Related

news 3924159647844218566

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item