टीवी शो देखते हुए बच्चे ने लगा ली फांसी !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_19.html
ग्वालियर। टीवी पर चल रहे कार्यक्रमों का बच्चों के मन पर कैसा असर पड़ सकता है इसकी बानगी ग्वालियर में देखने को मिली। यहां नौ साल के एक बच्चे ने टीवी पर चले रहे कार्यक्रम से फांसी लगाने की नकल की और मौत का शिकार बन गया।
टीवी सीरियल का बच्चों के कोमल मन पर इतना गहरा असर होता है कि वे अपनी जान जोखिम डालने से भी नहीं चूकते हैं। टीवी में आ रहे एक प्रोग्राम को देखकर ग्वालियर के गायत्री विहार कालोनी में रहने वाले एक बच्चे ने फांसी लगा ली।
दरअसल, टीवी में फांसी का कोई सीन चल रहा था जिसकी नकल करते हुए कक्षा तीन में पढ़ने वाले इस बच्चे ने पंखे में रस्सी बांधकर फांसी लगाने की नकल की। इस दौरान उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। जब तक उसकी बड़ी बहन किसी को बुला पाती, उससे पहले ही बच्चे की मौत हो गई। बहरहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

