जौनपुर में ट्रेन में डकैती
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_78.html
जौनपुर | जलालगंज रेलवे स्टेशन के पास देर रात हौसला बुलंद बदमाशो ने
वाराणसी से न्यू दिल्ली जा रही स्पेसल ट्रेन के एसी कोच और एक स्लीपर
डिब्बे में चढ़ कर महिलावो से जम कर लूट पाट किया | स्टेशन अधीक्षक ने बताया
की वाराणसी से न्यू दिल्ली जा रही 04931 अप ट्रेन जलालगंज रेलवे स्टेशन
पर लूप लाईन में खड़ी थी और वहा पर दूसरी गाडी को क्रास कराया गया जिसके बाद
इस ट्रेन को रवाना किया गया लेकिन जैसे ही गाड़ी स्टेशन के स्टार्टर के पास
पहुची तो किसी ने चैन पुलिंग कर दिया इसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने पोर्टर
को ठीक करने के लिए भेजा तो ट्रेन की महिला यात्री ने उसे बताया की कुछ लोग
उसके साथ हाथापाई करके उसका पर्श लेकर भाग गये तब तक ट्रेन वहा से रवाना
हो गयी | हालाकी की ट्रेन के सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुचने पर महिला
यात्रियों ने जी आर पी थाने में लूट की शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद जी
आर पी मामले की जाँच में जुट गयी है |



