डिनर के बाद पान का स्वाद चखेंगे ओबामा !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_190.html
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए हर तरफ तैयारियां चल रही हैं। ओबामा भारत में पान का भी स्वाद चखेंगे। राष्ट्रपति भवन में ओबामा के डिनर का कार्यक्रम है। डिनर के बाद ओबामा को पान परोसा जाएगा।
दिल्ली के नॉर्थ एवेंन्यू के मशहूर पांडे पान भंडार से पान मंगवाया जा रहा है। राष्ट्रपति भवन ने पान भंडार से पान की लिस्ट मांगी है। पांडे पान पर अलग-अलग किस्म पान मिलते हैं। जहां ओबामा को पान परोसा जाएगा तो वहीं मिशेल ओबामा के लिए वाराणसी की मशहूर बनारसी साड़ी का तोहफा तैयार हो रहा है। मिशेल ओबामा के लिए वाराणसी के बुनकरों ने नायाब तोहफा तैयार किया है।
दिल्ली के सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्री के अधिकारी मिशेल को सौगात देने के लिए वाराणसी में साड़ियां चुनने में लगे हैं। वाराणसी के कारीगर मिशेल के लिए सोने औऱ चांदी की जरी से सजी बनारसी साड़ी तैयार की है। मिशेल के लिए 250 साड़ियां तैयार की जा रही हैं। प्रधानमंत्री की संसदीय क्षेत्र के बुनकरों ने मिशेल ओबामा के लिए बनारसी साड़ी और स्कॉर्फ तैयार किया है।

