मतदाता दिवस की दिलायी शपथ
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_275.html
जौनपुर । राष्ट्रीय मतदाता दिवस की
अधिकारियों व कर्मचारियों को अलग अलग शुक्रवार को शपथ दिलाई गयी। प्रभारी
जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने विकास भवन में ,मुख्य राजस्व अधिकारी
अरविन्द कुमार पाण्डेय एवं अपर जिलाकारी गंगाराम गुप्त, पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पाण्डेय ने राष्ट्रीय मतदाता
दिवस की अधिकारियों व कर्मचारियों को हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की
लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अच्छुण्य रखते हुए निर्भीक
होकर, धर्म,
वर्ग,
जाति,
समुदाय,
भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में
अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। इस अवसर
पर सहायक निर्वाचन अधिकारी रमाकान्त राम, जिला विकास अधिकारी
तेजप्रताप मिश्र, पीडी सयेन्द्रनाथ चौधरी, उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

