मोहम्मद हसन कालेज ग्रुप में धूम धाम से मना गणतंत्र दिवस
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_226.html
जौनपुर | गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले की शिक्षण संस्थाओ में अग्रणी मोहम्मद हसन ग्रुप में झंडारोहण हुआ | जिसके बाद देश भक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम के साथ साथ संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ | मोहम्मद हसन डिग्री कालेज एवं इन्टर कालेज में में ज़हीर नोमानी , मोहम्मद हसन गर्ल्स कालेज एवं डालिम्स सनबीम में पूर्व प्रधानाचार्य बाबु खा ने झंडा रोहण किया | नुरुद्दीन खा आईटीआई में मोहम्मद हसन डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने झंडारोहण किया | इस मौके पर डॉ अब्दुल कादिर खान ने जंगे आजादी में शहीद हुए वीर सपूतो का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता | आज हम जो खुली हवाओ में साँस ले रहे है वो इन्ही वीर शहीदों की देंन है | इस मौके पर मोहम्मद हसन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नासिर खान , प्रवक्ता शाहनवाज़ खान , शाहिद अलीम के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे |