aajtaktimes

शिया कालेज में गणतंत्र दिवस की धूम


जौनपुर | गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले के सभी सरकारी एवं अर्धसरकारी कार्यालयों सहित शिक्षण संस्थाओ में झंडा रोहण कर देश की आजादी में अपनी जान की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया | नगर के शिया इन्टर कालेज में प्रबंधक नजमुल हसन नजमी , मीना गर्ल्स इन्टर कालेज में प्रबंधक शमशीर हसन एवं डॉ अख्तर हसन रिज़वी शिया डिग्री कालेज में प्राचार्य डॉ असद अली काज़मी ने झंडारोहण किया | इस मौके पर वक्तो ने आजादी में अपनी क़ुरबानी देने वालो का उल्लेख करते हुए छात्रो से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वाहन किया | वही छात्रो द्वारा संस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया | इस मौके पर मोहम्मद हसन नसीम , मेहदी लड्डन , मोहम्मद अब्बास आरिफ , ज़रगाम हैदर , तसनीम फातिमा , परवेज़ हसन , अवधनाथ पाल आरिफ हुसैनी सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे |  

Related

u.p 6212008109960731102

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item