aajtaktimes

राजपथ पर मोदी विजन, दिखी मेक इन इंडिया की झांकी

 नई दिल्ली। नई दिल्ली। देश आज 66वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज के दिन ही देश को इसका संविधान मिला था। मौका खास था। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने झंडा फहराया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी अपनी खास पगड़ी में नजर आए। इस खास मौके के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा अपनी पत्नी मिशेल के साथ मौजूद थे।
ओबामा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जो गणतंत्र दिवस समारोह के चीफ गेस्ट बने हैं। आज दुनिया ने भारत की ताकत देखी, राजपथ पर शक्ति, साहस और शौर्य का प्रदर्शन देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति का क्रेज बच्चों मे खूब नजर आया। कई बच्चे I LOVE OBAMA पोस्टर लिए नजर आए।
गणतंत्र के इस जश्न में पूरा देश शामिल हुआ। अलग अलग झांकियों के जरिए राजपथ पर पूरा देश ही नजर आ रहा था। राष्ट्रगान के साथ 66वें गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह खत्म हो गया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, मुख्य अतिथि बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह स्थल से रवाना हो गए।
इससे पहले अमर जवान ज्योति से आज के समारोह की शुरुआत हुई। अमर जवान ज्योति पर सेना ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
गणतंत्र दिवस की झांकी ने देश ही नहीं विदेशों में भी लोगों का मन मोह लिया। सोशल मीडिया पर झांकी की तस्वीरें लगातार लोग पोस्ट कर रहे हैं। इस बीच भारत में अमेरिकी राजदूत सुजैन राइस ने ट्वीट कर राजपथ पर हुए परेड की खूब तारीफ की और भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने भी ट्वीट कर परेड में महिला सैन्य टुकड़ी की झांकी की सराहना की।
66 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की आवाज में गाया गया राष्ट्रगान जारी किया गया। इसे टीवी, रेडियो समेत देश भर के कई सिनेमा हॉल में जारी किया गया। अमिताभ बच्चन ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग पर दी। जाने-माने डायरेक्टर सुजित सरकार ने अमिताभ की आवाज में राष्ट्रगान की रिकॉर्डिंग की है। रबींद्रनाथ हाउस में राष्ट्रगान को शूट किया गया है।

Related

World 2163166115865516500

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item