https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_243.html
साक्षी महराज ने ट्रक में भरकर
लाशे गंगा में फिक्वायी : आज़म खान
लखनऊ | उन्नाव में गंगा नदी में
शवों को लेकर यूपी में राजनीति शुरू हो गई है । यूपी कैबिनेट मंत्री आजम खान ने बयानों
का सिलसिला फिर से शुरू करते हुए बीजेपी सांसद साक्षी महाराज पर हमला बोला है। आजम
ने साक्षी महाराज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा हैए कि उन्होंने ही लाशों को मांगवा
कर गंगा में फिंकवाया है। हमें पता है यह
सब हमारी सरकार को बदनाम करने के लिये साजिश रची है । वहीं बीजेपी के केन्द्रीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
पर भी निशाना साधते हुए आजम ने कहा एउनको क्रिमनल लॉ एक्ट के तहत एक साल की सज़ा
हुई हैए नैतिकता के आधार पर उनको इस्तीफा देना चाहिए। गौरतलब है किए पिछले कई दिनों से यूपी के उन्नाव में गंगा
नदी के तट पर सैकड़ों लाशें मिली हैं। जिसे लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। आजम
खान अपने बयानों की वजह से आए दिन विवादों में रहते हैं।
