पारिवारिक रिश्तों की गर्माहट छीन रहे हैं स्मार्टफोन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_63.html
लंदन। एक रिसर्च में कहा गया है कि आधी रात में स्मार्टफोन का बार-बार इस्तेमाल करने की वजह से रिश्तों की गर्माहट खत्म हो रही है, जिसके नतीजे ब्रेकअप, फरेब और तलाक के रूप में सामने आ रहे हैं। इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी के रिसर्चकर्ताओं ने 24,000 विवाहित जोड़ों पर रिसर्च किया।
रिसर्चकर्ताओं को सोशल नेटवर्किंग साइटों और वैवाहिक जीवन की संतुष्टि के बीच एक सीधा जुड़ाव मिला। रिसर्चकर्ताओं ने उल्लेख किया कि दंपति सोशल मीडिया पर अन्यों की मजेदार जिंदगी के बारे में जितना अधिक पढ़ेंगे, उनके द्वारा अपनी जिंदगी को उतनी ही अधिक निराशा और उपेक्षा की नजर से देखने की आशंका रहेगी।

