दुनिया के लिए रहमत बनकर आये मोहम्मद साहेब
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_31.html
जलसे को खेताब करते हुए मौलाना वसीम अहमद शेरवानी ने कहा की नबी करीम स0अ0व0 दुनिया मे रहमत बनकर आये उन्होने अरब मे फैली बुराइयो को दूर करने के साथ लोगो को जिंदगी जीने का तरीका सिखाया। उन्होने कहा कि अल्लाह के प्यारे और रहमतुल आलमीन ने सबसे पहले लडकियो को अधिकार प्रदान किया उस दौर मे लडकियो को पैदा होते ही दफन कर दिया जाता था लेकिन नबी स0अ0व0 ने अरब की इस जाहिलियत को खत्म कराया और लोगो को जिंदगी का असल मकसद बताया ।

