aajtaktimes

पत्रकारिता के लिए अवतार साबित हो रहा सोशल मीडिया

शिराज ऐ हिन्द की सरजमी जौनपुर की धरती के लाल हर क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल किया है और देश की आजादी में यहां के लोगो जो योगदान दिया है उनके खून धब्बे अभी धुले नही है। जब जब देश पर संकट आता तब तब यहां के युवा अपनी कुर्बानी देने से पीछे नही रहे है। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहने के कारण इस सरजमी को शिराज ऐ हिन्द का खिताब भी मिला हुआ। अब हम बात करते है यहां की पत्रकारिता की। पत्रकारिता और साहित्कार के क्षेत्र में इस जिले का अहम योगदान रहा है। सज्जाद जहिर, वामिक जौनपुरी, पं0 रूप नारायण त्रिपाठी ,श्रीपाल सिंह क्षेम जैसी विभूतियों ने जौनपुर का नाम पूरी दुनियां में रौशन किया है। इधर दो दशक से देश हो रही आर्थिक पत्रकारिता से यह जनपद भी अछुता नही रहा है। एक तरफ से पूंजी पत्तियों के हाथो की कठपुतली बनी मीडिया को उबारने के लिए अब सोशल  मीडिया का अवतार हो गया है। यह मीडिया जहां दबे कुचलो की आवाज शासन प्रशासन के साथ साथ आमजन तक पल भर में पहुंचा देती है। 


जिले के एस एम्  मासूम नामक एक हीरे ने जो हमारा जौनपुर डॉट कॉम के संचालक भी हैं , ने मेरे लिए शिराज ऐ हिन्द डाॅट काम(www.shirazehind.com) नामक न्यूज वेब साईट 26 जुलाई 2013 को शुरू करायी थी जो कम समय में लोकप्रिय हो गयी अब तक चार लाख बीस हजार लोग इस साईट को पढ़ते है। 
जौनपुर के इस लाल ने एक और न्यूज वेब साईट शुरू करायी है। आज तक टाईम्स डाट काम इसके एडमीन है सै0 इफ्तेखार अहसन हुसैनी "आरिफ हुसैनी" । मै इस वेब साईट के लिए ईश्वर प्रार्थना करता हूं कि दिन दुगुनी रात चैगिनी तरक्की करती रहे। साथ ही मै यह भी अपेक्षा करता हूं कि पत्रकारिता की सुचिता की रक्षा करते हुए आज के दौर में चल रही पत्रकारिता की आड़ में चाटुकारिता से दूर बनाये रखेगी। 
राजेश श्रीवास्तव 
सम्पादक 
शिराज ऐ हिन्द डाॅट काम

Related

samaj 6165380056968272684

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item