aajtaktimes

जौनपुर : गाय भी हो गयी इंसान !


मोहम्मद हसन कालेज डेयरी का अदभुत नज़ारा
जौनपुर । क्या आपने कभी सुना है ऐसी गायों के बारे में जिन्हें महंगे कंबलों से ओढ़ाया जाता हैजो गद्दों पर सोती हैं और उन्हें शैम्पू से नहलाया जाता है इतना ही नहीं इन गायों की तेल से मालिश होती है और यहां गंदगी का नामो-निशान नहीं होता। ताकि गायों को गंदगी से कोई दिक्कत न पेश आए।
ये सबकुछ होता है उत्तर प्रदेश के जौनपुर में। जहां मोहम्मद हसन कालेज डेयरी में । लेकिन यहां कोई आम गायें नहीं रहती बल्कि हरियाणा सहित कई प्रदेशो की अच्छी  नस्ल की गायें हैं। मोहम्मद हसन कालेज का यह डेयरी फार्म मोहम्मद हसन कालेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान का है । इस डेयरी फार्म में दुधारु पशुओं के लिए भूमि पर गद्दे बिछाए गए है उन्हें ओढ़ने के लिए मंहगे कम्बल दिये हैं । स्वचालित मशीनों से दूध निकाला जा रहा है । इन दुधारु पशुओं के चारे के लिए डेयरी मे ही फ्लोर मिल भी लगायी जा रही है । डीपफ्रीजर भी लगाया गया है।
मोहम्मद हसन कालेज डेयरी के पास इस समय लगभग 50 अच्छी नस्ल की जर्सी  गायें | जो हरदिन 350 लीटर दूध दे रही है। इन गायों की सेवा में 7 कर्मचारी दिन-रात तैनात रहते हैं। जिनकी सुरक्षा के लिए डेयरी फार्म मे CCTV कैमरे भी लगाने का प्रस्ताव है जो जल्द ही लग जायेगा । सीसीटीवी कैमरों से डेयरी फार्म के मालिक प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान खुद गायों पर हर समय निगाह रखेंगे | और उनकी सेवा की मॉनिटरिग भी खुद ही करेंगे | इन गायो से प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान इतना मोहब्बत करते है की अक्सर खुद ही इन गायो की सेवा में जुट जाते है | और इसे इंसान को ताकत देने का एक महत्वपूर्ण ज़रिया मानते है | और ऐसा क्यों ना हो, ये हिन्दुस्तानी नागरिक है जहा गाय को माता समझा जाता है | 

Related

World 685790392987934018

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item