aajtaktimes

दिल्ली में फिर आंदोलन करने के मूड में हैं अन्ना!


नई दिल्ली। समाजसेवी अन्ना हजारे एक बार फिर लोकपाल के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने जा रहे हैं। अन्ना का कहना है कि चुनाव से पहले लोगों से झूठे आश्वासन किए गए। अन्ना के मुताबिक, उन्होंने सरकार को चिट्ठी भी लिखी थी कि एक साल के अंदर लोकपाल बिल पर अमल होना चाहिए लेकिन कानून बनने के बाद भी उसपर विचार नहीं किया गया।
अन्ना हजारे के मुताबिक, उन्होंने सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए लोगों को जगाना शुरू कर दिया है। लोगों के साथ दिल्ली में आंदोलन करने का बात कर रहे हैं। जल्द ही सरकार के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
अन्ना हजारे ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गंभीर नहीं है। लोकपाल विधेयक बनने के बाद एक साल हो गया लेकिन अभी तक लोकपाल को कार्यांवित नहीं हुआ है। हजारे ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों से किए गए वायदे पूरे नहीं कर रही। यही कारण है कि एक बार फिर लोकपाल, भूमि अधिग्रहण कानून और काले धन के लिए आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Related

news 260940027261267696

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item