प्रभारी मंत्री ने कौशाम्बी जिले को दिया सौगात
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_123.html
अशोक केसरवानी
कौशांबी | प्रदेश के
उर्जा राज्य मंत्री एवं कौशाम्बी जिले के प्रभारी मंत्री श्री यासर शाह ने आज कौशाम्बी
जनपद के लिये वर्ष 2015-16 के लिये जिला योजना में प्रस्तावित कुल 2 अरब 11 करोड़
73 लाख के प्रस्ताव को मंजूरी दी है । स्वीकृत प्रस्ताव में पुनर्गठित केन्द्र पुरोनिधानित्य
योजनाओं का केंन्द्राश 1 अरब 16 करोड़ 96 लाख 81 हजार का है। कलेक्ट्रेट के सम्राट उद्यन
सभागर में आयोजित जिला योजना की बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रभारी मंत्री ने जनपद
स्तरीय अधिकारियों को सचेत किया कि वह गत वर्ष के अधूरे कार्यों को 7 दिनों के अन्दर
पुर्ण कर ले। उन्होनें अधिकारियों को स्पष्ट रूप
से चेताया कि उनके कार्यो की समीक्षा रिपोर्ट वह हर 15 दिनों में जिलाधिकारी
से लेते रहेगें और राज्य और सरकार के मानक केन्द्र रूप योजनाओं के कियान्वयन में जिस
अधिकारी की लापरवाही होगी उसे कत्तई वह बखशेगे नहीं।
