aajtaktimes

कौशाम्बी : भरवारी कस्बे की वर्षो से खराब सड़क का निर्माण शुरू


अशोक केसरवानी

कौशांबी | भरवारी कस्बे से करारी मार्ग पिछले कई सालो से क्षतिग्रस्त लगभग 14 किलोमीटर की  सड़क निर्माण का कार्य पिछली बसपा सरकार से रुका था | यह मार्ग मात्र करारी से नेवारी तक ही बन पाया था । जिस पर मझियावा गाँव के पास स्थित ससुर खदेरी नदी पर निर्मित ओवर ब्रिज तक निर्माण हो जाने के पश्चात कार्य को ठेकेदार ने बजट के अभाव मे रोक दिया था । सपा सरकार बनने के बाद ठेकेदार ने बहुत प्रयास किया पर विभाग और अधिकारियों की अनदेखी के चलते सड़क का निर्माण नहीं हुआ । नगर पंचायत भरवारी अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने शासन को पत्र लिखकर अधिकारियों एवं शासन के सहयोग एवं ठेकेदार से बात करने पर 30-01-2015 से ठेकादार ने
भरवारी की ओर से मझियावा तक की सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया । आगामी 15 फरवरी को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का भी भरवारी कस्बे मे स्थित भवान्स मेहता महाविद्यालय मे आने का कार्यक्रम भी निर्धारित है । जिसको देखते हुये नगर अध्यक्ष ने सड़क निर्माण के लिए प्रयास किया । सड़क निर्माण हो जाने से भरवारी कस्बे की सड़क अब गड्ढा मुक्त हो जाएगी ।

Related

news 6593904670569509139

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item