नये एसपी ने कार्यभार संभाला
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_948.html
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक वी पी श्रीवास्तव ने
कार्यभार ग्रहण कर लिया। बस्ती से स्थानांतरित होकर आये पुलिस अधीक्षक ने पुलिस
अधिकारियों से परिचय किया तथा इसके पश्चात पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया।
उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। पीड़ितों की बातों
को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही की जायेगी। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही
की जायेगी। लम्बित मामलों का समय बद्ध तरीके से निस्तारण किया जायेगा। इस अवसर पर
अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, देहात ओपी पाण्डेय, क्षेताधिकारी शहर और सदर मौजूद रहे।

