इस्माइल शाह के उर्स पर चादरपोशी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_36.html
जौनपुर। हजरत इस्माइल
शाह के सालाना उर्स पर जलसा-ए-सीरतुन्नबी का आयोजन हुआ जहां सर्वप्रथम मजार-ए-शरीफ
पर चादरपोशी हुई । जिसके बाद तेलावते कलाम पाक से जलसे की शुरूआत हुई। स्व. मास्टर
शराफतुल्ला, स्व. मो. शुएब एवं स्व. शफीक की याद में आयोजित कार्यक्रम में
मौलाना रेयाजुल कादरी बलयावी ने हजरत मोहम्मद साहब की सीरत पर रोशनी डालते हुये कहा
कि आपने चरित्र का ऐसा नमूना पेश किया कि दुश्मन भी आपको न्यायप्रिय, सच्चा एवं ईमानदार मानते थे। लोगों की सेवा करना आपका मूल उद्देश्य था। तकरीर के
बाद शायर दिल खैराबादी, इस्लाम गाजीपुरी, शाहिद मुबारकपुरी, नसीम रजा जौनपुरी, हामिद खेतासराय, कारी जेया जौनपुरी, हसीन जौनपुरी, डा. पीसी विश्वकर्मा, आकिल जौनपुरी सहित
अन्य ने बारगाहे रेसालत मआब में नजराने अकीदत पेश किया। इस अवसर पर मकरजी सीरत कमेटी
के अध्यक्ष अफजाल अहमद, डा. जावेद अख्तर, मो. शमीम एडवोकेट, मुन्ना, बाबू, शकील मंसूरी, बशर इंजीनियर, मो. हनीफ अंसारी, मो. अहमद, पूर्व सभासद डा. हसीन, अब्दुल वाहिद, महताब मंसूरी, जमशेद अख्तर, हबीब, लकी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में कमेटी अराकीन हजरत इस्माइल शाह ने समस्त
अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
.jpg)
