हाइटेक होगी नगर पंचायत भरवारी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_392.html
अशोक केसरवानी
कौशांबी | कौशांबी जनपद
की आदर्श नगर पंचायत भरवारी अब
सही मायने मे आदर्श होने जा रही है । आज नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार
गुप्ता ने पत्रकारवार्ता के दौरान नगर पंचायत को हाइटेक बनाने का पूरा
खाका तैयार कर साफ्टवेयर के माध्यम से आम नागरिकों को सारी सुविधाए मैसेज
एवं इंटरनेट के माध्यम से प्रदान की जाएँगी । आम जनता की सुविधाए जैसे –
परिवार रजिस्टर की नकल ,जल मूल्य , जन्म प्रमाण पत्र ,मृत्यु प्रमाण पत्र
,मकानो का खसरा , आदि प्रमाण पत्रो के लिए लोगो को अब भटकना नहीं पड़ेगा
और न ही ज्यादा इंतजार ही करना पड़ेगा । नगर अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने
बताया की एक सर्वे फार्म नगर मे कर्मचारियों के माध्यम से प्रत्येक घर मे
पहुचाया जा रहा है जिसमे लोगो की समस्त जानकारी भरवाई जा रही है । जिसे
एक साफ्टवेयर के माध्यम से नेट पर अपलोड किया जाएगा जिसके बाद नगर का कोई
भी व्यक्ति अपनी सभी जानकारी गूगल पर देखा सकेगा और सभी प्रमाण पात्रो को
मात्र 5 मिनट मे डिजिटल सिग्नेचर से युक्त समस्त प्रमाणपत्रों को प्राप्त
कर सकेगा । उन्होने बताया की नए वित्तीय वर्ष अप्रैल 2015 से यह योजना
लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर मे पानी का बिल भी मैसेज के
माध्यम से लोगो को सूचित किया जाएगा । नगर मे पानी का बिल 2 स्वरूपों मे
होगा एक प्रीपेड एवं दूसरा पोस्टपेड़ । प्रीपेड मे लोग जलमुल्य एक सालका
बिल आधे दर पर , एवं पोस्ट पेड़ मे लोग प्रत्येक 2 माह पर जमा कर सकेंगे ।
कर्मचारियों की लेटलतीफी से नाराज अध्यक्ष ने बायोमेट्रिक माध्यम से
कार्यालय मे इंट्री एवं छुट्टी तक काम पर लगे रहने की भी निगरानी की जा
सकेगी ।