एडीजी ने किया दो थानों का मुआइना
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_710.html
जौनपुर। एडीजी सहकारिता प्रकोष्ठ डीएल रत्नम ने गुरूवार
को जिले के दो थानों तथा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर अधीनस्थों को व्यवस्था सुदृढ़
रखने का निर्देश दिया। एडीजी ने सर्व प्रथम जफराबाद थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान
उन्हे गार्ड आफ आनर दिया गया। उन्होने अभिलेखों का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश
दिया। इसके बाद वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और प्रभारी पुलिस अधीक्षक रामजी सिंह
से वार्ता किया और तीन वर्षो की फाइलों का सिअीजन चार्ट के आधार पर 16 बिन्दुओं पर
मुआइना किया। जिसमें फाइलों के रख रखाव एवं कार्यो का निस्तारण के बारे में जानकारी
हासिल किया और सुधार करने की हिदायत दी। उन्होने कहा कि जनता को और अधिक बेहतर सुविधा
मिलनी चाहिए उसमें पारदर्शिता आवश्यक है। कार्यो में सुधार करे जिससे जनता को और बेहतर सुविधा मिल सके। निर्धारित
समय के अन्दर कार्यो का निपटारा हो सके। इस अवसर पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक रामजी सिंह
यादव, क्षेत्राधिकारी नगर मौजूद रहे। इसके पश्चात उन्होने सिगरामऊ
थाने का निरीक्षण किया और कार्यो में सुधार करने का निर्देश दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष
व क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

