aajtaktimes

कुयें में ढकेलकर चचेरे भाई की हत्या

जौनपुर। जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव निवासी एक युवक ने साइकिल बेचने के लिए कुंये में ढकेलकर अपने चचेरे मासूम भाई की हत्या कर दिया। पुलिस को सूचना दिये जाने के बाद कार्यवाही न किये जाने पर परिजन दो दिन तक उसे अनेक स्थान पर तलाशते रहे और अन्ततः उसकी लाश जब कुंये से बरामद हुई तो घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। उक्त गांव निवासी 10 वर्षीय शाबाज पुत्र रियाजुद्दीन अपने चचेरे भाई फकरे आलम के साथ दो दिन पूर्व साइकिल से घर से निकला लेकिन शाम को फकरे आलम घर लौट आया लेकिन शाबाज नहीं आया तो परिजनों ने उससे इस बारे में पूछताछ किया लेकिन उसने बताया कि वह तो रास्ते में साथ छोड़ दिया था। काफी खोजबीन के बाद जब शाबाज का को सूराग नहीं मिला तो परिजन सरायख्वाजा थाने पर गये और मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया लेकिन पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया। दुबारा फकरे आलम से परिजनों ने सख्ती से पूछताछ किया तो उसने बताया कि उसने शाबाज को लाइनबाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर में हम्जा चिश्ती दरगाह के निकट कुयें में ढकेल दिया और उसकी साइकिल को 15 सौ रूपये में बेच दिया। फकरे आलम को साथ लेकर परिजन जब कुयें पर पहुंचे तो शाबाज की लाश पानी में तैरती मिली। इसके बाद  परिजनों ने कहा कि यदि पुलिस सक्रियता दिखाती तो उसके बच्चे की जान बच सकती थी। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लाश को निकलवा कर पोस्टमार्टत के लिए भेजा और हत्या कामुकदमा दर्ज कर फकरे आलम को गिरफ्तार कर लिया।

Related

news 7522567549566598985

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item