aajtaktimes

10 रुपये के लिए चिकन शॉप के मालिक की हत्या!

मुंबई। मुंबई के वर्ली इलाके में सिर्फ 10 रुपए के लिए तीन लोगों ने एक शख्स की हत्या कर दी। मृतक चिकन बेचने की दुकान चलाता था। चिकन बेचने के दौरान ज्यादा कीमत को लेकर मृतक से कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ गई कि चिकन बेचने वाले को तीन लोगों ने मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के मुताबिक, फिरोज शेख चिकन बेचने की दुकान चलाता था। चिकन की कीमत को लेकर तीन ग्राहकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कीमत से 10 रुपए ज्यादा लेने के बाद फिरोज पैसे लौटाने के लिए तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने फिरोज शेख की दुकान से 105 रुपये का चिकन खरीदा था। लेकिन तीनों आरोपियों का आरोप था कि उन्होंने फिरोज को गलती से 115 रुपये दे दिए। जब फिरोज ने दस रुपये नहीं लौटाए, तो झगड़ा शुरू हो गया। इसी में फिरोज की मौत हो गई।

Related

news 80061809073253950

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item