aajtaktimes

बादशाह (मोदी) बे-औलाद, पत्नी ढूंढ रही हैं घर : आजम खां

लखनऊ। कैबिनेट मंत्री आजम खां फिर बहक गये हैं। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां आज रामपुर में भाजपा सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ बयानबाजी करते-करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बादशाह) तक पहुंच गये।
रामपुर देहात क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा सांसद साक्षी महाराज के साथ ही प्रधानमंत्री पर भी अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें भी कोई औलाद नहीं है और उनकी पत्नी घर ढूंढ रही हैं। आजम ने कहा कि बादशाह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के भी कोई औलाद नहीं है और उनकी पत्नी घर ढूंढ रही हैं। इसके बाद कहा कि मोदी सरकार से जनता को बड़ी उम्मीदें थीं, क्योंकि बादशाह ने वादा किया था कि विदेशों में जमा काला धन लाया जाएगा, भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा, बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा, लेकिन वादे पूरे नहीं किए।
उन्होंने शब्दों की मर्यादा को लांघते हुए कहा कि चार बच्चों की सलाह देने वाले साक्षी महाराज की कोई औलाद नहीं है और उनके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा चल रहा है। उन्नाव से भाजपा के सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ उन्होंने काफी अमर्यादित टिप्पपणियां कीं।

Related

u.p 9059438097670146108

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item