aajtaktimes

मां के फीस देने में विलंब करने से फांसी पर झूल गई छात्रा

लखनऊ। मां के स्कूल की फीस देने में एक दिन का विलंब करने पर कक्षा छह की छात्रा फांसी पर झूल गई। घटना महराजगंज जिले की है।
महाराजगंज के ग्राम शाहाबाद के टोला मसबगढ़ में16 वर्षीय रागनी पुत्री स्वर्गीय रामनिवास का शव आज आम के बगीचे में मिला। पेड़ से लटके शव के गले में उसका अपना ही दुप्पटा कसा हुआ था। गांव वालों की सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को परीक्षण के लिए भेज। लड़की की मां इंद्रावती ने बताया कि वह गांव में ही प्रभु राम जूनियर हाई स्कूल में छह में पढ़ती थी। कल स्कूल से घर आयी तो मां से फीस जमा करने के लिए रुपये की मांग की। मां ने अगले दिन रुपये का इंतजाम करने को कहा। फीस का तत्काल इंतजाम न होने से नाराज होकर वह दिन में करीब एक बजे घर से चली गयी। मां ने बताया कि हमने बहुत खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला । सुबह पता चला कि आम के बगीचे में पेड़ पर फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली है।

Related

u.p 6682456259553502938

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item