aajtaktimes

सस्ता होगा पेट्रोल डीज़ल !

नई दिल्ली | पेट्रोल-डीजल की कीमत फिर गिर सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई है। तेल की कीमत 45 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गई है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की उम्मीद जताई जा रही है।

पिछले साल जून से क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती से बीजेपी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में फायदा हो सकता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 7 फरवरी को होंगे। हालांकि, सरकारी ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल, डीजल के दाम कम नहीं करना चाहतीं। उन्हें क्रूड ऑयल की पुरानी इनवेंटरी पर नुकसान हुआ है। वो दाम नहीं घटाकर इसकी भरपाई करना चाहती हैं।

Related

u.p 8846707123630448202

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item