तोगड़िया ने बरेली के DM को चेतावनी दी !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/dm.html
विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में हिस्सा लेने बरेली पहुंचे विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन तोगड़िया ने बरेली के जिलाधिकारी पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम की अनुमति ना देने पर तोगड़िया ने जिलाधिकारी संजय कुमार को मंच से ललकारते हुए कहा कि अगर देश में हिंदू बहुमत में नहीं रहा तो तुम भारत में कहीं भी नौकरी नहीं कर पाओगे।
तोगड़िया ने कहा कि पाकिस्तान में कोई हिंदू डीएम, एसपी नहीं है। उन्होंने पुलिस और लोगों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जब तक देश में हिंदुओं का बहुमत है तभी तक हमारा घर, संपत्ति सुरक्षित है। गौरतलब है कि बरेली के मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में आयोजित हुए विश्व हिंदू परिषद के महायज्ञ और हिंदू सम्मेलन के आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी थी।

