कौशांबी पुलिस ने ट्रक लुटेरो को किया अरेस्ट
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_583.html
अशोक केसरवानी
कौशांबी | प्रतापगढ़ जिले से 22 जनवरी को 2 लोगो ने ट्रक खलासी और ड्राइवर को मारपीट कर ट्रक यूपी 72 पी 9592 एवं 18500 रुपया लूट लिया गया था जिसे मुखबिर की सूचना पर कौशांबी की कोखराज पुलिस ने कोखराज इलाक़े के ननमाइ गाँव के पास चेकिंग के दौरान ट्रक चालक ट्रक छोडकर भागने लगे तो पुलिस ने दौड़कर 2 लोगो को गिरफ्तार किया । जिन्होने ट्रक लूटना स्वीकार किया । कोखराज पुलिस ने अभियुक्तों के पास से लूटा गया
ट्रक , 3500 रुपया एवं एक बजाज गाड़ी भी बरामद की । आज कौशांबी पुलिस अधीक्षक रत्न कांत पांडे ने कोखराज पुलिस को उनकी सफलता पर पुरस्करत भी किया।
