गणतंत्र दिवस पर हाई एलर्ट
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_652.html
जौनपुर। गणतंत्र दिवस
के पूर्व सन्ध्या पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलवे स्टेशनों , बस स्टेशनों पर तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। जीआरपी
तथा आरपीएफ एवं कोतवाली तथा भण्डारी पुलिस चौकी सहित विभिन्न थानों के सिपाहियों ने
जमकर तलाशी अभियान चलाया। अभियान रविवार को दिन में 12 से 2 बजे तक चलाया गया तथा सभी
प्लेटफार्मो व आने जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों की सघन तलाशी ली गयी। डाक स्वायड
के प्रभारी मनोज यादव व उनके सयोगी सहित खोजी कुत्ता बादल ने प्लेट फार्मो पर यात्रियों
के बैग, अटैची आदि सामानों को खंगाला। इस दौरान कोई भी आपत्ति जनक सामान
नही मिला। पूरे दिन सुरक्षाकर्मी खोजबीन में
लगे रहे। जौनपुर जंक्शन के पांचों प्लेट फार्म, माल गोदाम, मुसाफिर खाना, साइकिल स्टैण्ड पर तलाशी अभियान चलाया गया। प्लेट फार्म तथा
ट्रेन में यात्रियों के सामान खंगाले गये। इससे यात्रियों में खलबली मच गयी। तलाशी
अभियान में जीआरपी थानाध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, आरपीएफ इन्चार्ज राजकुमार, पंकज मिश्रा, मनोज कुमार, प्रवेश कुमार, इन्द्रदेव सिंह, भण्डारी चौकी प्रभारी अयोध्या प्रसाद तिवारी लगे रहे।

