aajtaktimes

गणतंत्र् दिवस पर दुल्हन की तरह सजा नगर

जौनपुर। गणतंत्र् दिवस मनाये जाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। शहर के शाही पुल, किला और नगरपालिका कार्यालय पर भव्य सजावट की जा रही है।  पुलिस लाइन में इसकी जोरदार तैयारियां चल रही हैं वहीं शहर के विभिन्न दुकानों पर तिरंगा, टोपी तथा अमर शहीदों की किताबें उपलब्ध हैं। लोग इकी खरीददारी भी कर रहे हैं। इस राष्ट्रीय पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रहीं है। हर ओर तिरंगे दिखाई देने लगा है। दुकानों पर लोग खरीदकर ध्वज लगा रहे हैं। जिले के सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों, प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण की तैयारियां चल रही हैं। स्कूलों में देश आजादी से सबन्धित वीर सपूतों की कहानियां और नाटक प्रस्तुत करने के लिए रिहर्सल को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन में विशाल पण्डाल लगाया गया है। जहां ध्वजारोहण के बाद रंगारंग कार्यक्रम होगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व सन्ध्या पर परेड और कार्यक्रम का रिहर्सल किया गया। बच्चों में दिवस को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। पूर्वान्चल विश्ववद्यालय, जेल कलेक्ट्रेट, विकास भवन आदि प्रमुख स्थलों पर तैयारियां जोरों पर है। 

Related

news 8156698528905759499

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item