aajtaktimes

चीन : पत्नी ने पति का जननांग काटा

बीजिंग। चीन में पुलिस ने एक महिला को अपने पति का जननांग दूसरी बार काटने के अपराध में गिरफ्तार किया है। महिला ने जननांग काट कर उसे अस्पताल के बाहर फेंक दिया। पीड़ित पति महिला द्वारा पहली बार जननांग काटे जाने के बाद अस्पताल में भर्ती था। मीडिया द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक महिला का पति उसे धोखा दे रहा था, जिस कारण महिला ने वारदात को अंजाम दिया।
चीन की समाचार वेबसाइट 'झांग हंग' के मुताबिक, पांच बच्चों के पिता फेन लंग ने अपनी 21 साल की प्रेमिका को कामुक संदेश भेजने के लिए अपनी पत्नी के फोन का इस्तेमाल किया था। पीड़ित पांच बच्चों का पिता है। अपनी प्रेमिका को संदेश भेजने के लिए फेन जिस फोन का इस्तेमाल कर रहे थे गलती से वह उसे साइन आउट करना भूल गए और फेन की पत्नी को उसके इस राज के बारे में पता चल गया।
गुस्साई पत्नी ने सोते समय अपने पति फेन के जननांग को कैंची से काट दिया। वह मध्य प्रांत हेनान के एक अस्पताल में इलाज के लिए गया जहां पर चिकित्सकों ने उसके कटे हुए अंग को दोबारा जोड़ दिया था। फेंग कैंची के साथ अस्पताल पहुंची और दोबारा से फेन का जननांग काट दिया, और उसे अस्पताल की खिड़की के बाहर फेंक दिया।
चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों ने जननांग के कटे हुए हिस्से को ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हुए। पुरुष के शरीर से काफी मात्रा में खून निकल गया है। डॉक्टरों ने उसका एक और ऑपरेशन किया है। अब उसकी हालत स्थिर है लेकिन वह मानसिक रूप से व्यथित है। फेन की प्रेमिका हालांकि अभी भी उससे विवाह करने के लिए तैयार है।

Related

World 1055842633079948803

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item