aajtaktimes

विमान में झगडा,पायलट ने इंजीनियर को पीटा

चेन्नई। चेन्नई में एयर इंडिया के इंजीनियर की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि एयर इंडिया के पायलट ने कॉकपिट में इंजीनियर की पिटाई की। बताया जा रहा है कि पायलट और इंजीनियर के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। जिसके बाद पायलट ने इंजीनियर पर हमला कर दिया।
घायल इंजीनियर को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी वजह से चेन्नई से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 143 एक घंटे की देरी से रही। इस मामले में जल्द ही FIR दर्ज की जाएगी। एयर इंडिया ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इंजीनियर की पिटाई के विरोध में एयर इंडिया के चेन्नई में इंजीनियर विरोध में उतर आए हैं। ये लोग पायलट के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Related

news 830339340930577021

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item