aajtaktimes

हफ्ते भर बन्द रह सकते हैं बैंक

जौनपुर। लगातार छह दिनों तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहने से पब्लिक को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 21 से 24 जनवरी तक बैंककर्मी हड़ताल पर जा सकते हैं। इसके बाद 25 को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के सार्वजनिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे। 19 जनवरी को आईबीए और यूएफबीयू के पदाधिकारिया के बीच होने वाली बैठक में हड़ताल का निर्णय होना है। इसलिए ग्राहक अपना जरूरी काम 19 व 20 जनवरी को ही निपटा लें। वेतन पुर्ननिर्धारण, पेंशन और अन्य मांगों लेकर सार्वजनिक बैंक के कर्मचारी आंदोलन पर हैं। बीते 7 जनवरी को भी हड़ताल होनी थी, लेकिन आश्वासन के बाद एक दिवसीय हड़ताल टल गई। अब दोबारा से हड़ताल होने के आसार बन रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के अनुसार बैंक कर्मचारी लंबे समय से वेतन पुर्ननिर्धारण को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इस मामले में यूनियन के नेताओं और इंडियन बैंक एसोसिएशन और केंद्र सरकार के नुमाइंदों के साथ 19 जनवरी को बैठक होनी है। बैठक में यदि कोई नतीजा नहीं निकला तो बैंक कर्मी 21 से 24 तक हड़ताल करेंगे। 25 जनवरी को रविवार है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर सरकारी छुट्टी रहेगी। इस तरह से बैंक 6 दिन तक बंद रहेंगे। इस बीच एटीएम की दिक्कत काफी होगी। लोगों को कैश नहीं मिल पाएगा। कामकाज पूरी तरह ठप किया जाएगा।

Related

u.p 7496953317707105928

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item