aajtaktimes

मकर संक्रांन्ति की तैयारी पूरी



जौनपुर। जिले में  मकर संक्रान्ति का पर्व अर्थात खिचड़ी का त्योहार मनाने की तैयारी पूरी हो गयी है। इस पर्व को लेकर बाजारो में भीड़ उमड़ पड़ी है। जहां लाई, चूड़ा, तिलवा, गुड़ और चीनी की पपड़ी, गट्टा, सहित अन्य दुकानों पर खरीददारों का तांता लगा हुआ है। बाजारो में लाई चूड़े के साथ-साथ पतंग की बाजारें भी सज गयी हैं। प्रतिबन्ध के बावजूद चायनीज मंझा चोरी छिपे बाजारों में बिक रहा है। सूर्य भगवान की उपासना और दान के इस पर्व को ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति में एक या दो दिन शेष है। लोगों ने अपने-अपने रिश्तेदारों के यहां खिचड़ी पहुंचा रहे है। गांव में बच्चे खिचड़ी के अवसर पर अलाव जलाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। शहर के ओलंदगंज, पालीटेक्निक चौराहा, बदलापुर पड़ाव, कोतवाली, चहारसू, सब्जीमंडी, कचहरी रोड, लाइन बाजार सहित देहात क्षेत्र की सभी बाजारों में एक सप्ताह पहले ही लाई चूड़ा की बिक्री शुरू हो गई। महंगाई के बावजूद बाजार में खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। किसान अपने खेतों में उत्पादिन धान से लाई चूड़ा कुटाकर तथा गन्ने से तैयार गुड़ से विभिन्न प्रकार के सामान बनाये जाते है। जबकि शहर में दुकानों से यह सभी चीजें खरीदकर पर्व के मौके पर उसका सेवन करते हैं। ज्ञात हो कि अब भी अनेक लोग अपने पुत्रियों के ससुराल में खिचड़ी भेजने की प्रथा कायम रखे हैं और उनके घर तक अभी से पर्व में उपयोग करने वाली सामग्रियां पहुंचाते है। हालांकि अब इस परम्परा का अब खात्मा हो रहा है कुछ लोग रूपया भेजकर रस्म अदायगी करते हैं। 

Related

news 8361077844975742265

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item