CBI को भेजा मनरेगा की सूचना
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/cbi.html
जौनपुर । मनरेगा में हुए घोटाले की जांच ने फिर
रफ्तार पकड़ ली है। सीबीआई ने 40 लाख रुपये से ऊपर की परियोजनाओं का
ब्यौरा जांच करने के लिए मांगा था। जिले से यह सूचना भेज दी गई है। जिसमें एक भी
परियोजनाओं में 40 लाख रुपया न खर्च करने की बात कही गई है। उच्च
न्यायालय के आदेश पर मनरेगा के तहत कराए गए कार्यो की सीबीआइ जांच कर रही है।
प्रदेश के सभी जिलों की प्राथमिक जांच करने का निर्णय लिया। इसके लिए सभी जिलों से
सूचनाएं मांगी है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने प्रथम चरण में 40
लाख रुपये से ज्यादा के कराए गए कार्यो का
ब्यौरा मांगा था। यह सूचना वित्तीय वर्ष 2007 से 2010 तक
कराए गए कार्यो का ब्यौरा मांगा था। इसके लिए जिले में पत्र भी प्रेषित किया था।
जहां से ब्यौरा तैयार कर पांच जनवरी को उपलब्ध करा दिया गया है। इस बाबत उपायुक्त
मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी ने बताया कि सीबीआई ने 40 लाख से अधिक के परियोजनाओं का ब्यौरा मांगा था। जिसे
तैयार कर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जौनपुर में किसी भी परियोजना के लिए 40
लाख रुपया नहीं खर्च किया गया था।

