aajtaktimes

बोको हराम का आतंक जारी,100 लोगो का जनसंहार

नाइजेरिया में बोको हराम ने अपने ताज़ा अपराध में कम से कम 100 लोगों का जनंसहार किया। रोयटर्ज़ के अनुसार नाइजेरिया के पूर्वोत्तरी गांव बागा पर हमला करके बोको हराम ने यह अपराध किया। बागा के स्थानीय अधिकारी अबा हसन ने इस ख़बर की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना इसी हफ़्ते घटी है। इसी तरह नाइजेरिया के दूसरे अधिकारियो के हवाले से मिली रिपोर्ट के अनुसार, नाइजेरिया के पूर्वोत्तर में स्थित चाड झील के पास 16 गावों को बोको हराम ने तबाह कर दिया है।
ज्ञात रहे नाइजेरिया में 2009 से तकफ़ीरी आतंकवादी गुट बोको हराम का आतंक जारी है। इस गुट के सैन्य एवं सार्वजनिक केन्द्रों पर हमलों में हज़ारों बेगुनाह मारे जा चुके हैं। नाइजेरिया की सरकार ने देश के उत्तर और पूरब के इलाक़ों को बोको हराम के बढ़ते हमले के कारण आपात स्थिति घोषित कर दी है।  

Related

WORD 4386416384248490363

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item