aajtaktimes

दारोगा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, निलंबित व गिरफ्तार

बुलंदशहर में तैनात एक दारोगा ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में एसएसपी ने आरोपी दारोगा संजीव कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके बाद दारोगा के खिलाफ केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।
बुलंदशहर में चोला चौकी के एक गांव में विधवा से दुष्कर्म के आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में जो कुछ सामने आ रहा है, उससे दारोगा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कल एक महिला ने एसपी सिटी के सामने पेश होकर बताया था कि वह चोला चौकी क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। दो दिन पहले खुर्जा जंक्शन में तैनात दारोगा संजीव कुमार रात के समय उसके घर आए। अकेला पाकर दुष्कर्म किया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने कोतवाली देहात में दारोगा के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। कल देर रात कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया। सुबह कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
एसपी सिटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दारोगा चौकी प्रभारी को बिना सूचना अकेले ही महिला के घर पहुंचा था। उसने शराब पी रखी थी। महिला के संबंधियों से मारपीट भी हुई, जिसमें दारोगा घायल भी हुआ। दुष्कर्म हुआ या नहीं, इसकी जांच चल रही है।

Related

news 4684109143707788707

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item